Exclusive : Mehul की पत्नी बोलीं - अपहरण करने वालों ने Mehul Choksi से मारपीट की
ABP News Bureau | 02 Jun 2021 07:19 PM (IST)

भारत का भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी को देश वापस लाने के लिए लगातार एजेंसियों की तरफ से प्रयास किया जा रहा है. इधर उसकी पत्नी प्रीति चोकसी ने परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्यों उनके पति को शारीरिक और मानसिक तौर पर पीड़ा दी जा रही है. प्रीति ने एबीपी न्यूज़ के साथ फोन पर एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा- इस वक्त मेहुल अस्पताल में हैं और ज्यादा कुछ नहीं पता लेकिन उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है.