बहुत जल्द भारत की जेल में होगा Mehul Choksi, Antigua सरकार को भेजे गए दस्तावेज
ABP News Bureau | 30 May 2021 02:47 PM (IST)

भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए एक भारतीय जेट डोमिनिका पहुंच गया है. डोमिनिका से बुधवार को पकड़े गए चोकसी पर अवैध रूप से द्वीप राष्ट्र में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है. एंटीगुआ न्यूज रूम के अनुसार, चोकसी पर डोमिनिका में अवैध प्रवेश का आरोप लगाया गया है.