क्या भारत आएगा Mehul Choksi? आज डोमिनिका कोर्ट में होगी सुनवाई
ABP News Bureau | 02 Jun 2021 10:34 AM (IST)

कैरेबियाई देश डोमेनिका में पकड़े गए भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी के मामले पर स्थानीय कोर्ट आज सुनवाई करेगी. सुनवाई भारतीय समय के मुताबिक शाम 6.30 से 7 बजे के करीब होगी. अदालत फैसला करेगी कि चोकसी को वापस एंटीगुआ भेजा जाएगा या भारत को कस्टडी मिलेगी.