Mehul Choksi के लिए राहत की खबर, Dominica Court से मिली जमानत
ABP News Bureau | 12 Jul 2021 10:44 PM (IST)

डोमेनिका उच्च न्यायालय ने भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को जमानत दे दी है. अदालत ने उसे इलाज के लिए एंटीगुआ और बारबुडा की यात्रा करने की अनुमति दी है. स्थानीय मीडिया की खबर में यह कहा गया है. एंटीगुआ ब्रेकिंग न्यूज की खबर के मुताबिक, अदालत ने करीब पौने तीन लाख रुपये जमानत राशि के रूप में जमा करने के बाद चोकसी को एंटीगुआ जाने की अनुमति दी.