डोमिनिका में मिला भगोड़ा हीरा कारोबारी Mehul Choksi, एंटीगुआ से तीन दिन पहले हुआ था लापता
ABP News Bureau | 26 May 2021 11:12 PM (IST)

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रमिनिल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) की कस्टडी में है. यह दावा एंटिगुआ की मीडिया रिपोर्ट्स में बुधवार की देर रात किया गया. इससे पहले, एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के लापता हो जाने की खबर अचानक तीन दिन पहले सामने आई थी.