जानिए Mehul Choksi को भारत लाने में कहां फंस गया पेंच?
ABP News Bureau | 29 May 2021 09:47 AM (IST)

कैरेबियाई देश डोमेनिका में पकड़े गए आर्थिक अपराध के भगोड़े मेहुल चौकसी को हासिल करने की भारत की आस अब धुंधली होने लगी है. डोमेनिका की अदालत ने चौकसी की याचिका का स्वीकार करते हुए सुनवाई पूरी होने तक उसे देश में ही रखने का आदेश दिया है. साथ ही उसे अपने वकीलों से मिलने की इजाजत देते हुए कोविड टेस्ट करा क्वारंटीन में रखे जाने को कहा है.