Amit Shah का 'Mission Kashmir' : सुरक्षा एजेंसियों के साथ अमित शाह की बैठक जारी
ABP News Bureau | 23 Oct 2021 01:23 PM (IST)

घाटी में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के लिए आज श्रीनगर पहुंचे. अमित शाह यहां सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. शाह के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं