बक्सवाहा हीरा खदान मामला: 15 लाख रुपये की तरह 10 लाख पेड़ों का झूठा आश्वासन दिया जा रहा- मेधा पाटकर
ABP News Bureau | 30 Jun 2021 12:09 PM (IST)

मध्य प्रदेश में दुनिया का सबसे बड़ा हीरे का भंडार है. हीरे का ये भंडार छतरपुर जिले में है. लेकिन इसको लेकर अब जीवन पर खतरा मंडरा रहा है. बक्सवाहा हीरा खदान मामले में आज भोपाल की एनजीटी में सुनवाई होनी है. इस खदान की इजाज़त रद्द करने के लिए याचिका लगाई गई है. जानिए आखिर ये प्रोजेक्ट क्या है और क्यों इस प्रोजेक्ट का विरोध हो रहा है?