कांशीराम की पुण्यतिथि पर Mayawati बोलीं- BJP-Congress एक जैसी.. Kejriwal के बहकावे में नहीं आना है
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 11:13 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में BSP संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित रैली में BSP प्रमुख मायावती ने विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि BJP, SP, कांग्रेस, AAP वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है. उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है. विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं.