BJP का साथी कहने पर Mayawati का Akhilesh Yadav पर करारा पलटवार
ABP News Bureau | 10 Sep 2022 03:38 PM (IST)

एबीपी न्यूज के शो प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयानों को लेकर राजनीति का तापमान चढ़ गया है. अखिलेश ने मायावती को इशारों में बीजेपी का मददगार बताया था. अब मायावती ने पलटवार किया है, मायावती ने कहा है कि मिलीभगत तो समाजवादी पार्टी और बीजेपी में हैं, अपनी कमियां छिपाने के लिए अखिलेश यादव ऐसे बयान दे रहे हैं.