UP Election 2022: जन्मदिन पर Mayawati ने किया 53 उम्मीदवारों के नाम का एलान
ABP News Bureau | 15 Jan 2022 12:31 PM (IST)

बसपा प्रमुख मायावती आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं. इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. इसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनेगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद किया करते थे.