प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में Mayawati की हुंकार, चारों तरफ गूंजे 'हर हर महादेव' के नारे
ABP News Bureau | 07 Sep 2021 02:34 PM (IST)

बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बीजेपी पर सीधा हमला बोला है. प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया और साथ ही अगले साल बसपा की सरकार बनाने का दावा किया. मायावती ने दावा किया कि प्रबुद्ध वर्ग के लोगों बसपा की सरकार बनाने में सहयोग करेंगे.