Mathura Breaking: बच्चियों से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर पिटाई | ABP
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 11 Oct 2024 10:00 AM (IST)
ABP News TV | मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है...पार्क में खेल रही बच्चियों से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने की छेड़छाड की तो लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी...नाराज लोगों ने मेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया... मथुरा। शहर की पॉश राधा कालोनी में बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां रह रहे निर्माण निगम के एक्सईएन ने खुद को योगाचार्य बताते हुए बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की। इस पर यहां के लोगों ने उसे पकड़कर बुरी तरह से पीटा और पुलिस को सौंप दिया। इसी कालोनी में रह रहे महापौर विनोद अग्रवाल के आवास पर हंगामा किया और मसानी रोड पर जाम लगा दिया।