Prayagraj में भगवान को Corona से बचाने के लिए मास्क पहनाया गया
ABP News Bureau | 15 Mar 2020 10:57 AM (IST)

यूपी के प्रयागराज में भगवान को कोराना से बचाने की तैयारी की गई है. इस मंदिर में भी कोरोना की असर नजर आ रहा, इसलिए तो शिवलिंग को ही मास्क पहना दिया गया. यहां मौजूद तमाम देवी-देवताओं की मूर्तियां मास्क पहनी हुई नजर आईं. गणपति महाराज को मास्क पहना दिया गया. देवी की मूर्ति पर भी मास्क दिखा. यहां तक की बजरंग बली भी मास्क पहने हुए नजर आए.