दिल्ली में ऑड-ईवन के तर्ज पर बाजार-मॉल खुलेंगे, CM Kejriwal ने किए कई बड़े ऐलान
ABP News Bureau | 05 Jun 2021 03:23 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली में अब 'अनलॉक' की प्रक्रिया शुरू हो गई है. केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को लॉकडाउन में बड़ी राहत का ऐलान किया है. दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायत दी जा रही है. बाजार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है.