Maharashtra के Satara में भूस्खलन से कई गांव तबाह, देखें राहत शिविर से Ground Report
ABP News Bureau | 25 Jul 2021 06:45 PM (IST)

भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से महाराष्ट्र के सातारा जिले के कई गाँवों पर मानो मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है. बड़ी मेहनत से बनाए घर भूस्खलन की चपेट में आने से पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं. कई गाँवों के लोगों को अलग अलग राहत शिविरों में रखा गया है. ऐसे ही मोरगिरी के मोर्णा हाई स्कूल में बने राहत शिविर में रह रहे लोगों से बात की संवाददाता रौनक़ कुकडे ने.