आज से महंगी होंगी कई चीजें, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ABP News Bureau | 01 Jul 2021 01:25 PM (IST)

अगर आप नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. दरअसल देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर्स कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने वाहनों की कीमत को एक बार फिर से बढ़ाने का एलान किया है. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है.