गणतंत्र दिवस की परेड में आज दिखेंगे Rafale, K-9 वज्र और Apache समेत ये खास नजारे | 71st Republic Day
ABP News Bureau | 26 Jan 2020 10:03 AM (IST)

आज देश इकहत्तरवां गणतंत्र दिवस मना रहा है, राजपथ पर दस बजे से परेड होगी, पीएम, रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. दिल्ली में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा, परेड के रास्ते पर 25 हजार जवान तैनात, कड़ी चेकिंग के चलते लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. मुंबई में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा मार्च निकाला गया. आईआईटी कैंपस में छात्रों ने लंबे से झंडे के साथ मार्च किया.