Weather News: लगातार बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर | ABP News | Breaking | Heavy Rain | IMD
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 08 Sep 2024 09:48 PM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, कोस्टल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 7 से 10 सितंबर 2024 तक भारी बारिश के आसार हैं. वहीं मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 8 और 9 सितंबर को और विदर्भ में 12 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. राजस्थान में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू है. आईएमडी की माने तो अगले 24 घंटों में राजस्थान के कई हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी राजस्थान में अगल दो-तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. वहीं आठ सितंबर को अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी.