नारदा घोटाले में TMC के कई नेता गिरफ्तार | फटाफट खबरें
ABP News Bureau | 17 May 2021 04:23 PM (IST)

नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में सोमवार को सीबीआई ने टीएमसी के तीन विधायक और एक पूर्व नेता को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी के विरोध में सीबीआई दफ्तर के बाहर भारी हंगामा हुआ. पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया. सीबीआई दफ्तर पर पत्थरबाजी भी हुई. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि ममता सरकार कानून का पालन करे.