क्या BJP और अकाली दल गठबंधन में आ गई है खटास? Manoj Tiwari ने दिया जवाब
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 09:19 PM (IST)

अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि अकाली और जेजेपी से गठबंधन नहीं टूटा. उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. गठबंधन में सब ठीक है. सुनील यादव को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव में उतारने को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के बेटे को केजरीवाल के खिलाफ उतारा है. सुनील यादव एक गरीब का बेटा है. वो इस बार नई दिल्ली से केजरीवाल को हरायेगा.