Manoj Tiwari ने इस मुद्दे को लेकर की Arvind Kejriwal को सजा देने की मांग, कहा- ऐसे व्यक्ति को...
ABP News Bureau | 04 Oct 2022 12:18 PM (IST)

2 अक्टूबर को राजघाट और विजय घाट ना जाने के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने साधा निशाना. तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपति को ऐसे संविधान का अपमान करने वाले व्यक्ति को सजा देनी चाहिये.
मनोज तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भले ही कितनी भी राजनीतिक विरोधी क्यों ना हो लेकिन जब प्रधानमंत्री वहां पहुंचे तो ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया था.