Lalu और Nitish को साथ लाने में Prashant Kishor की भूमिका थी? Manoj Jha का इनकार
ABP News Bureau | 22 Feb 2020 10:36 PM (IST)

RJD के प्रवक्ता मनोज झा ने इस बात से इनकार किया कि लालू यादव और नीतीश कुमार को साथ लाने में प्रशांत किशोर की कोई भूमिका थी. उन्होंने इस बात को एक मिथ बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2015 में अगर लालू जी और नीतीश जी साथ नहीं आते तो 100 प्रशांत किशोर भी उस रूप में चुनाव नहीं जिता पाते.