Manmohan Singh Funeral: मनमोहन सिंह को PM Modi ने निगम बोध घाट पर दी श्रद्धांजलि
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Dec 2024 12:48 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 की रात 9:51 बजे एम्स में निधन हो गया था। उनके निधन पर देशभर में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा। गृह मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार की व्यवस्था राजकीय सम्मान के साथ सुनिश्चित करे। इस दौरान पूरी दिल्ली में शोक का माहौल रहेगा और देशभर से नेता एवं लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जुटेंगे। डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में हमेशा याद रखा जाएगा।