OSD की गिरफ्तारी पर Manish Sisodia ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 11:05 AM (IST)

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के OSD को दो लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सिसोदिया के OSD गोपाल कृष्ण माधव टैक्स सेटलमेंट के लिए घूस लेते पकड़े गए हैं. आज दोपहर दो बजे के बाद माधव की कोर्ट में पेशी होनी है. अब मनीष सिसोदिया ने भी OSD की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है. सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि टैक्स इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.