UP में किसी से गठबंधन नहीं करेगी AAP, Manish Sisodia बोले- राम के सहारे सबका बेड़ा पार
ABP News Bureau | 14 Sep 2021 03:38 PM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी आज अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकाल रही है. तिरंगा यात्रा निकालने से पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि अच्छी सरकार की सबसे बड़ी प्रेरणा रामराज्य है. सरकार को प्रेरणा रामराज्य से लेना चाहिए.