Manipur Attack: इंफाल में सेना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, पार्थिव शव भेजे जाएंगे पैतृक घर
ABP News Bureau | 14 Nov 2021 06:30 PM (IST)

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में चूराचांदपुर के शहीदों को सेना ने पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी है.. चूराचांदपुर में उग्रवादियों के हमले कल असम राइफल्स के कर्नल विप्लव त्रिपाठी समेत पांच जवान शहीद हो गए.. इसके अलावा कर्नल की पत्नी और आठ साल के बेटे की भी हमले में मौत हो गई.. देर रात सबके शव पोस्टमार्टम के लिए इम्फाल लाए गए और अब शहीदों के पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि देकर उनके पैतृक घर भेजे जा रहे हैं.