Manglore : अब मेंगलुरु में उठा मंदिर मस्जिद विवाद ,धारा 144 लागू
ABP News Bureau | 25 May 2022 11:36 AM (IST)

देश में धार्मिक स्थलों को लेकर चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. ज्ञानवापी के बाद अब कर्नाटक में भी एक मस्जिद को लेकर ऐसा ही दावा किया गया है. कर्नाटक के मेंगलुरु में पुरानी मस्जिद के नीचे कथित तौर पर हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन मिलने का दावा किया गया है.