समंदर की तरह दिख रहा है Pakistan, Manchar Lake बनेगा 'पाक' की बर्बादी की वजह ?
ABP News Bureau | 09 Sep 2022 09:11 PM (IST)

पूरे मुल्क में हर तरफ तबाही की कहानी पसरी हुई है और बर्बादी ने पाकिस्तान की जो ताजा तस्वीर बनाई है उसके बाद ये देश पूरे 50 साल पीछे चला गया है। अब आप कल्पना कीजिए.. किसी मुल्क के 50 साल पीछे जाने का क्या मतलब होता है... 2022 में 1972 वाले पाकिस्तान का क्या अर्थ होता है... पूरी दुनिया से मदद की अपील की जा रही है.. और सबसे बड़ी चिंता ये है कि आफत अभी खत्म नहीं हुई है.. आगे भी भारी बारिश की चेतावनी है.. सैलाब की चादर में सिमटा मुल्क पाकिस्तान समंदर जैसा दिखने लगा है