Delhi Violence: हिंसा की भेंट चढ़ी खुशियां, तनाव की वजह से टालनी पड़ी शादी
ABP News Bureau | 27 Feb 2020 08:30 AM (IST)

दिल्ली दिलवालों का शहर कहा जाता है लेकिन पिछले दिनों दिल्ली का जो रंग दिखा उसने कई सवाल खड़े कर दिए, आज हम आपकों ऐसी ही एक कहानी दिखाने वाले हैं. जी हां जिस घर में शहनाई बजनी थी वहां सन्नाटा पसरा है. दिल्ली के यमुना विहार में आज मोहित की शादी थी लेकिन इलाके में भारी तनाव को देखते हुए मोहित को अपनी शादी टालनी पड़ी.