ममता बनर्जीं बोलीं- दिल्ली हिंसा दबाने के लिए कोरोना की खबर | Top 20
ABP News Bureau | 05 Mar 2020 09:52 PM (IST)

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- दिल्ली हिंसा की खबरों को दबाने के लिए मोदी सरकार ने कोरोना की खबर को फैलाया है. लोकसभा में राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कोरोना वायरस को लेकर राहुल और सोनिया की जांच कराने की मांग की. हंगामा होने पर कार्यवाही स्थगित. राहुल गांधी बोले- डूबते टाइटैनिक के कप्तान की तरह सरकार बोल रही है कोरोना से कुछ नहीं होगा. सरकार बयान नहीं एक्शन प्लान बताए.