Mamata सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम समेत TMC के दो विधायकों को सीबीआई ने हिरासत में लिया
ABP News Bureau | 17 May 2021 11:46 AM (IST)

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम के घर सीबीआई ने छापेमारी की है. ये छापेमारी शारदा चिट-फंड घोटाले के सिलसिले में की गई है. बताया जा रहा है कि सीबीआई फिरहाद हकीम के अलावा सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को अपने दफ्तर लेकर गई है.