नारदा स्टिंग केस: मंत्रियों और विधायकों की गिरफ्तारी के बाद CBI दफ्तर पहुंची सीएम Mamata Banerjee
ABP News Bureau | 17 May 2021 12:34 PM (IST)

नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में अपने दो मंत्रियों और तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में सीबीआई कार्यालय पहुंच गईं. ममता बनर्जी 10 बजकर 50 मिनट पर निजाम पैलेस स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय पहुंचीं.