West Bengal Elections 2021 : क्या सत्ता में तीसरी बार होगी Mamata Banerjee की वापसी?
ABP News Bureau | 01 May 2021 10:22 PM (IST)

कोरोना के इस वक्त में अगर सबसे ज्यादा किसी की भवें किसी गतिविधि को लेकर तनीं वो रहीं – कुंभ और चुनाव. चुनाव में भी सबसे ज्यादा जिस राज्य की चर्चा रही वो रहा बंगाल. अब बंगाल के चुनावी नतीजों का इंतजार बस कुछ घंटों में खत्म होने वाला है. ऐसे में व्हीलचेयर पर बैठीं ममता क्या सीधे सीएम चेयर पर वापस जाकर बैठ जाएंगी या बंगाल में मोदी का जादू चलेगा? ये सवाल फिलहाल लाजिमी है.