तीसरी बार सीएम बनते ही Mamata Banerjee ने Corona पर की मीटिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किए कई बड़े ऐलान
ABP News Bureau | 05 May 2021 03:11 PM (IST)
तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने के बाद आज ममता बनर्जी ने पहली मीटिंग की. इसके बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोविड पर लिए गए निर्णयों के बारे में अवगत कराया. ममता बनर्जी ने एलान किया है कि बंगाल में लोकल ट्रेन सेवा गुरुवार से स्थगित रहेगी. हॉकर्स, ट्रांसपोर्टर्स और पत्रकारों को वैक्सीन की पहली खुराक में प्राथमिकता दी जाएगी.