Raut पर ED की कार्रवाई को लेकर Mallikarjun Kharge ने BJP पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 01 Aug 2022 01:04 PM (IST)

कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिवसेना नेता संजय राउत का समर्थन करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए कहा, 'बीजेपी विपक्ष मुक्त संसद चाहती है. सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है अगर कोई गलत काम हुआ है तो कानून के हिसाब से कार्यवाही करिए. वह भाग जाने वाले आदमी तो नहीं है उसके घर जाकर उसको परेशान करते है. उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है.