विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
Jammu Airforce Station के पास से ही उड़ाया गया ड्रोन - सूत्र
ABP News Bureau | 27 Jun 2021 02:56 PM (IST)

जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट परिसर में देर रात दो बजे के करीब दो धमाके हुए हैं. जम्मू पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. इन धमाकों में लोग घायल भी हुए हैं, घायलों को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है. जम्मू पुलिस के मुताबिक यह कम तीव्रता का धमाके हैं. एहतियात के तौर पर बम डिस्पोजल टीम और फॉरेंसिक स्क्वाड मौके पर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी है.