वैक्सीनेशन पर PM Modi की समीक्षा बैठक की बड़ी बातें
ABP News Bureau | 27 Jun 2021 10:35 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन और टीकाकरण पर समीक्षा बैठक की. बैठक में कोरोना टास्क फ़ोर्स और पीएमओ के अधिकारी मौजूदगी रहे. प्रधानमंत्री ने अब तक लगे टीके और आने वाले महीनों में टीके की उपलब्धता और राज्यों को टीकों की आपूर्ति सहित टीकाकरण के लिए समयबद्ध कार्यक्रम की पूरी जानकारी ली.