पटाखे की दुकान में आग लगने से बड़ा हादसा, पांच लोगों की मौत
ABP News Bureau | 27 Oct 2021 09:13 AM (IST)

तमिलनाडु के कलाकुरुचि में एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक पटाखे की दुकान में आग लगने से हादसा हुआ। सीएम एम के स्टालिन ने घटना पर दुख जताया। मृतक के परिवारों को पांच पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। गंभीर रूप से घायलों को एक एक लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया.