Mahua Moitra Row: 'उन्होंने चीर हरण शुरू किया है... तो महाभारत का रण देखेंगे'- महुआ मोइत्रा
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 08 Dec 2023 03:30 PM (IST)

इससे पहले महुआ मोइत्रा संसद पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कहा, ''मां दुर्गा आ गई हैं, अब देखेंगे..रिपोर्ट पेश होने से पहले महुआ मोइत्रा ने महाभारत की तरह रण होने की चेतावनी दी है. उन्होंने एक बंगला कविता का पाठ करते हुए कहा कि जो डराता है उसके सामने सिर उठाकर लड़ाई लड़नी चाहिए. उसके बाद उन्होंने दिनकर की मशहूर कविता का पाठ करते हुए कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है. महुआ ने कहा, " उन्होंने (बीजेपी) चीर हरण शुरू किया है तो महाभारत का रण देखेंगे.