Corona को लेकर बोले Mahesh Sharma, 'डरने की जरूरत नहीं, सर्दी जुकाम वाले से 1.5 मीटर की दूरी रखें'
ABP News Bureau | 13 Mar 2020 03:19 PM (IST)

कोरोना वायरस का असर देश में लगातार बढ़ रहा है, भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या कुल 75 हो गई है. कल भारत में कोरोना से मौत का पहला मामला भी सामने आ चुका है. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं, सर्दी जुकाम वाले से 1.5 मीटर की दूरी रखें.