Maharashtra: Raigad में 50 टन प्लास्टिक कचरे से बनाई 40 KM लंबी सड़क
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 07:42 AM (IST)

जो प्लास्टिक का कचरा दुनियाभर के लिए खतरा है. उसको निपटाने के लिए नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं. महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी एक ऐसा ही तरीका अपनाया गया है. महाराष्ट्र के रायगढ़ में 50 टन प्लास्टिक से 40 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है. दावा है कि इस सड़क बारिश से भी नुकसान नहीं होगा. इस सड़क को रिलायंस इंडस्ट्री ने बनाया है. इसे सिर्फ दो महीने में बनाकर तैयार किया गया है.