Maharashtra: 'मैं मोदी को मार सकता हूं' वाला बयान देकर बुरे फंस गए नाना पटोले, BJP ने मोर्चा खोला
ABP News Bureau | 19 Jan 2022 09:48 AM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की टिप्पणी पर चुप नहीं बैठेगी. देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी पर भाजपा चुप नहीं रहेगी.