Maharashtra: 18 जिलों में 'होम आइसोलेशन' पर पाबंदी, कोरोना संक्रमितों को जाना होगा आइसोलेशन सेंटर
ABP News Bureau | 25 May 2021 02:51 PM (IST)

कोरोना की पहली और दूसरी लहर का सबसे असर महाराष्ट्र में ही देखने को मिला है. दूसरी लहर में अब धीरे धीरे महाराष्ट्र में हालात काबू में आ रहे हैं. कोरोना मरीज के आंकड़ों में सुधार भी देखा जा रहा है. इसी को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने यह फैसला लिया है.