Maharashtra में lockdown की आशंका के बीच लगातार बढ़ रही है स्टेशन पर भीड़
ABP News Bureau | 13 Apr 2021 11:41 AM (IST)

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना की इस दूसरी लहर में सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है. महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से नए केस की संख्या 50 हजार से ज्यादा है. कोरोना से विकट होती इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार कदम उठा रही है. जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल यानी कल से महाराष्ट्र में 14 दिन का लॉकडाउन भी लग सकता है.