महाराष्ट्र: क्या ED के सामने ना पेश होने के लिए कोरोना का बहाना बना रहे अनिल देशमुख?
ABP News Bureau | 29 Jun 2021 01:59 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीपी नेता व पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मनीलॉन्ड्रिंग केस में समन भेजा है. अनिल देशमुख को आज ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन उन्होंने फिलहाल पेश होने से इनकार कर दिया है. अनिल देशमुख ने कहा है कि मैं आज ईडी कार्यालय में उपस्थित रहने में असमर्थ हूं और कई बीमारियों से ग्रस्त हूं. देशमुख ने साथ ही ईडी से पहले सवालों की कॉपी देने को कहा है.