Maharashtra: हाईवे पर होने वाले एक्सीडेंट कैसे रोकेंगे ADG कुलवंत सारंगल? जानिए
ABP News Bureau | 31 Mar 2022 04:56 PM (IST)
महाराष्ट्र में क़रीबन 40 हज़ार किलोमीटर में हाईवे फैला हुआ है. ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की कितनी गाड़ियाँ इन रास्तों से रोज़ाना गुजरती होंगी, महाराष्ट्र हाईवे पुलिस के आकड़ों की माने तो रोज़ाना क़रीबन 35 लोगों की मौत हाईवे पर एक्सीडेंट्स की वजह से होती हैं.
महाराष्ट्र हाईवे के ADG कुलवंत सारंगल ने ABP न्यूज़ से बातचीत में बताया की ये एक्सीडेंट्स कई बार इंजीनियरिंग फ़ोल्ट, मानव भूल या मौसम की वजह से होते हैं ऐसे में लोगों को हाइवे पर चलते समय सम्भालकर चलना चाहिए.