Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव से पहले Sharad Pawar लेंगे संन्यास, मची खलबली!
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Nov 2024 02:13 PM (IST)
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच, एनसीपी नेता शरद पवार ने राजनीति से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा हिंट दिया है। हाल ही में उनके भतीजे अजित पवार ने कई बार शरद पवार के रिटायरमेंट के सवाल उठाए थे। शरद पवार ने अपने रिटायरमेंट की ओर इशारा करते हुए कहा, "अब नए लोगों को राजनीति में आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।" हालांकि, 84 साल की उम्र में भी शरद पवार राजनीति में सक्रिय हैं और पार्टी मामलों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि पवार साहब हमेशा से महाराष्ट्र की राजनीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं।