Maharashtra Election 2024: Aaditya Thackeray के खिलाफ इस बड़े नेता को रण में उतारेंगे Eknath Shinde!
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 Oct 2024 12:31 PM (IST)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वर्ली विधानसभा सीट पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां शिवसेना बनाम शिवसेना-यूबीटी की लड़ाई होगी। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने यहां से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बनाने का प्लान तैयार किया है। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना-यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने भी इस सीट पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है और उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया है। मिलिंद देवड़ा ने इस साल कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे, जिससे इस चुनावी मुकाबले में और रोचकता आ गई है। दोनों पक्षों के बीच की यह जंग न केवल वर्ली बल्कि पूरे महाराष्ट्र की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल सकती है।