Maharashtra के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर होगा 'अहिल्या नगर', CM Eknath Shinde ने किया एलान
ABP News Bureau | 01 Jun 2023 10:01 AM (IST)
Ahmednagar New Name: महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले को अब अहिल्याबाई होलकर नगर के नाम से जाना जाएगा. सीएम एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का बुधवार को एलान किया. बुधवार (31 मई) को अहिल्याबाई होलकर की जयंती है. इसी मौके पर सीएम शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का एलान कर दिया. जिले का नाम बदलने की मांग लगातार की जा रही थी. बुधवार को सीएम शिंदे अहिल्याबाई के जन्म स्थल पहुंचे. उनके साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. हाल ही में औरंगाबाद का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम बदलकर 'धाराशिव' किया गया था.